भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 195 में से 28 हमारी मातृ शक्ति है, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं।
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 195 को टिकट दिया गया है। पीएम मोदी वाराणसी से चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि 195 में से 28 हमारी मातृ शक्ति है, 50 से कम उम्र वाले 47 युवा उम्मीदवार हैं। अनुसूचित जाति के 27, अनुसूचित जनजाति के 18 और पिछड़ा वर्ग के 57 उम्मीदवार हैं। मालूम हो कि बीजेपी केंद्रीय चुनाव समिति (CEC) ने कैंडिडेट्स के नाम तय करने को लेकर मैराथन बैठक की थी। इस दौरान करीब 16 राज्यों के लिए नामों पर विचार-विमर्श किया गया था। लाइव हिन्दुस्तान पर हम आपको भाजपा उम्मीदवारों से जुड़ी हर एक अपडेट दे रहे हैं....
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, 'स्मृति ईरानी अमेठी से चुनाव लड़ेंगी। राजनाथ सिंह को लखनऊ से टिकट दिया गया है। इसके अलावा आजमगढ़ से दिनेश लाल निरहुआ को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा कि हेमा मालिनी मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। डॉ महेश शर्मा गौतम बुद्ध नगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विनोद तावड़े ने बताया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान विदिशा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। वहीं, मध्य प्रदेश के गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया चुनाव लड़ेंगे।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि अमित शाह गांधीनगर से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मनसुख मंडाविया पोरबंदर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।